{"_id":"682c9bf1b36ab1fcff03e5ae","slug":"tiranga-shaurya-yatra-is-a-celebration-of-the-success-of-operation-sindoor-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-127404-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: आपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव है तिरंगा शौर्य यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: आपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव है तिरंगा शौर्य यात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। भाजपा की ओर से मंगलवार को नगर में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा आयोजित की गई। कहा गया कि यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के अदम्य साहस को सम्मानित करना है।
मंगलवार को डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला के नेतृत्व में नगर में आयोजित की गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शुगर मिल के कर्मचारियों और अधिकारियों के अलावा पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों आदि ने भारी संख्या में शामिल होकर हिस्सेदारी निभाई। लोगों ने तिरंगा हाथों से लहराते हुए सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन किया। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और सैनिकों की वीरता को समर्पित है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि देश भर में आयोजित हो रही तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा एकता और राष्ट्र प्रेम को बढ़ावा दे रही है। नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि जिस अंदाज में भारतीय सेना ने दुश्मनों के दांत खट्टे किए हैं। उसको पूरी दुनिया ने देखा है। यात्रा में राज्यमंत्री सुभाष बड़थ्वाल, एसडीएम अपर्णा ढ़ौंडियाल, मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह, नगर पालिका के ईओ उत्तम सिंह नेगी, इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी, राजकुमार राज, विक्रम नेगी, संपूर्ण रावत आदि मौजूद रहे।