{"_id":"727a58648a36f70012a8414a1d96dba5","slug":"tiger-not-seen-in-rajaji-tiger-reserve-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजाजी पार्क में अभी नहीं हुआ जंगल के राजा का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजाजी पार्क में अभी नहीं हुआ जंगल के राजा का दीदार
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला (देहरादून)
Updated Sat, 28 Nov 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी राष्ट्रीय टाइगर रिजर्व इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। पार्क में लोग हाथी, हिरन, गुलदार और अन्य प्रजाति के जानवर देखकर उत्साहित हो रहे हैं। लेकिन टाइगर की गतिविधियों का साक्षी बनने की हसरत लेकर यहां आने वाले पर्यटकों को अभी तक टाइगर की दीदार नहीं होने से मायूस भी होना पड़ा है। प्रशासन को वन्यजीव प्रेमियों के पार्क भ्रमण से अब तक 55 हजार से अधिक का राजस्व प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
दो सप्ताह पहले आम पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए खोले गए राजाजी राष्ट्रीय रिजर्व के मोतीचूर रेंज से भारी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक पहुंच रहे हैं। रिजर्व आने वाले पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या स्कूली विद्यार्थियों की रही है।
विज्ञापन
रेंज अधिकारी महेंद्र गिरि गोस्वामी ने बताया कि पर्यटकों को पार्क क्षेत्र के 21 किमी कच्चे रोड ट्रैक पर जंगल सफारी का आनंद लेने, वन्यजीवों की वास्तविक गतिविधियों से रूबरू होने और प्राकृतिक वातावरण के अनुभव का मौका मिलता है। पार्क क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पर्यटकों को हिरन, गुलदार, हाथियों को देखने और गतिविधियों को निहारने का मौका तो मिला है। लेकिन टाइगर को देखने की चाहत रखने वाले पर्यटकों मायूस होना पड़ रहा है।
विज्ञापन