{"_id":"57017fa04f1c1be62bc811fd","slug":"three-days-precious-water-flowing","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से बह रहा अमूल्य जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से बह रहा अमूल्य जल
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Mon, 04 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या
- फोटो : amar ujala
कहीं लोग बूंद बूंद पानी को मोहताज हैं, तो कहीं अमूल्य जल बेकार सड़कों पर बह रहा है। लेकिन जिम्मेदार विभाग को पानी की बर्बादी से कोई लेना देना नहीं है। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में तीन दिन से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन के कारण अमूल्य जल नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। लेकिन जल संस्थान मामला संज्ञान में होने के बावजूद इस ओर लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन
जल संस्थान अपने स्लोगन ‘जल ही जीवन है, इसकी बचत करें’ का संदेश दूसरों को तो दे रहा है, लेकिन स्वयं इसका पालन करता नहीं दिख रहा। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पोस्ट आफिस के समीप पेयजल लाइन बीते तीन दिनों से क्षतिग्रस्त है, जिससे पानी बेकार बह रहा है। इसके कारण आसपास के घरों में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिक शिवकुमार, गुरुपाल बत्रा, संतोषी देवी, रामचंद्र प्रजापति, मीना सचदेवा ने बताया कि तीन दिन से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है। लिहाजा आसपास के क्षेत्र में लो- प्रेशर की समस्या बनी हुई है। समस्या से जलकल अभियंता को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन लाइन को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में है। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन में वेल्डिंग का काम किया जाना है। जो सोमवार को किया जाएगा। इसके बाद जलापूर्ति सुचारु हो जाएगी।-अरुण विक्रम रावत, जलकल अभियंता, जल संस्थान ऋषिकेश