{"_id":"60525b4c8ebc3e8c911c7dde","slug":"three-arrested-for-capturing-forest-department-land-rishikesh-news-drn373959029","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ऋषिकेश। मनसा देवी क्षेत्र में वन भूमि पर कब्जे का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि दंबगों ने फिर वन भूमि को कब्जाने का प्रयास किया। रुषा फार्म में वन विभाग की करीब एक हेक्टेयर वन भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जे की कोशिश की। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पूछताछ शुरू की तो आरोपियों ने टीम के साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर ही तीन आरोपियों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अजय कुमार, वन बीट आरक्षी लालपानी बीट, ऋषिकेश रेंज ने ऋषिकेश कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि रुषा फार्म में कुछ व्यक्तियों द्वारा वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस सूचना पर वन बीट आरक्षी अजय कुमार अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां अतिक्रमण कर रहे व्यक्तियों को रोकने पर उन्होंने टीम के साथ न सिर्फ गाली गलौच की, बल्कि हाथापाई पर भी उतर आए। इस दौरान आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए जान से मारने की धमकी दी, लेकिन विभागीय टीम ने तीन आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़े गए तीनों आरोपियों को थाने लाया गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपियों की पहचान बॉबी सूद निवासी गली नंबर पांच प्रेमनगर देहरादून, नवीन निवासी 146 गली नंबर तीन गुमानीवाला, श्यामपुर ऋषिकेश और छोटे लाल निवासी गली नंबर आठ कृष्ण बिहार, गुमानीवाला, श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुई है, जबकि प्रकाश थापा निवासी अज्ञात अभी फरार है।