फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   This time also Congress could not distinguish BJP's fort in Yamkeshwar

इस बार भी यमकेश्वर में भाजपा का किला भेद नहीं पाई कांग्रेस

Fri, 11 Mar 2022 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
This time also Congress could not distinguish BJP's fort in Yamkeshwar
इस बार भी कांग्रेस पार्टी यमकेश्वर विधानसभा में भाजपा का किला नहीं भेद पाई। विधानसभा चुनाव में द्वारीखाल के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी शैलेंद्र रावत के साथ आने के बाद मुकाबला बेहद रोचक हो गया था। हर कोई इस बार कांग्रेस पार्टी की ओर से यमकेश्वर में भाजपा का किला ढहाने की बात कर रहा था। कई गांवों में भाजपा की तत्कालीन विधायक रितु खंडूड़ी की ओर से जनता के उम्मीदों के अनुरूप विकास कार्य न किए जाने से चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी रेणु बिष्ट से लोगों ने सवाल भी किए थे। लेकिन क्षेत्रीय प्रत्याशी होने और क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने के कारण वह मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में कामयाब रही। मतदाताओं ने भी उन पर विश्वास किया। यमकेश्वर विधानसभा से वर्ष 2002, 2007, 2012 में विजय बड़थ्वाल चुनाव जीती थी। उसके बाद 2017 में रितु खंडूड़ी ने चुनाव जीता था। एक बार फिर 2022 में रेणु बिष्ट ने जीत हासिल कर भाजपा के किले को बचाने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed