फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Thieves took away millions of goods from a closed house in Premnagar market

अस्पताल में भर्ती दंपति के बंद घर से चोरों ने लाखों पर साफ किया हाथ

Tue, 03 Sep 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away millions of goods from a closed house in Premnagar market
चोरों ने प्रेमनगर बाजार स्थित एक बंद घर से लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी और उनकी पत्नी जौलीग्रांट में बुखार के इलाज के लिए भर्ती हैं, जबकि मकान में रह रहीं गृहस्वामी की मां पोते के साथ अपनी बेटी के यहां गई हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों को भी खंगाला, लेकिन चोरों का सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं, क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों से क्षेत्रवासियों में आक्रोश पनपने लगा है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत प्रेमनगर बाजार पांडेयवाली गली में हिमालयन अस्पताल के कर्मचारी अनिल जायसवाल का मकान है। कुछ दिनों से अनिल और उनकी पत्नी कुसुम जायसवाल बुखार का इलाज करा रहे हैं। लिहाजा, मकान में उनकी मां रह रही हैं। रविवार की रात अनिल की मां अपने पोते के साथ समीप में रहने वाली अपनी पुत्री नीलम के घर चली गई थी। सोमवार की सुबह जब वह घर लौटीं तो गेट का ताला टूटा नजर आया। उन्होंने घबराहट में अंदर आकर देखा तो दो कमरों में सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। कमरो में रखीं अलमारियां टूटी पड़ी थीं। उनमें रखे जेवरात के डिब्बे भी खाली पड़े थे।
विज्ञापन

माजरा समझ में आने पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुला पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। पीड़ित परिजनों के अनुसार सोने की चार-चार अंगूठी और चेन, दो मंगलसूत्र, कान की बालियां, बिछुऐ, पाजेब आदि के अलावा 500 रुपये के नोटों की दो और दस-दस नोटों की दस गड्डियां चोरी हुई है। उनकी ओर से पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। एसएसआई मनमोहन सिंह नेगी के मुताबिक जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रहीं चोरियां
डोईवाला। क्षेत्र में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। सप्ताह भर में प्रेमनगर बाजार फाटक के समीप दो दुकानों के शटर चोरों ने तोड़कर नकदी पर हाथ साफ किया था। ऐसे ही नगर क्षेत्र में कुछ अन्य दुकानों में सेंधमारी के मामले सामने आए थे। प्रेमनगर बाजार घना आबादी क्षेत्र है। ऐसे में चोरों के बढ़ते हौसले चिंता का सबब हैं। भाजपा नेता सुबोध जायसवाल और भारत गुप्ता ने पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed