फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Thieves caught snatching gold chain from businessman

बुजुर्ग दुकानदार से सोने की चेन झपटने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2021 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves caught snatching gold chain from businessman
डोईवाला। नगर चौक के एक बुजुर्ग दुकानदार से सोने की चेन झपटकर फरार होने वाले तीनों आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। आरोपियों के पास से छीनी गई सोने की चेन और हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बीते आठ फरवरी को नगर चौक स्थित एक बुजुर्ग दुकानदार से सोने की चेन झपटकर दो युवक फरार हो गए थे। दुकानदार गुलशन कुमार के पुत्र गौरव कुमार निवासी कश्मीरी कॉलोनी डोईवाला ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीन दिनों में ही मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार और कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने प्रेस वार्ता में बताया कि दुकानदार से सोने की चेन झपटने की घटना को अंजाम देने वाले तीन युवक खगेन्द्र बजगई ऊर्फ राजू निवासी बिलपार्ले वेस्ट नेहरूनगर मुंबई, साकेत कुमार निवासी रेलवे कालोनी लक्खीबाग थाना कोतवाली देहरादून, रंजन कुमार यादव निवासी बिलेपार्ले मुंबई मूल निवास सिसवा बडी थाना फूलप्रास जिला मधुबनी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास सोने की चैन, एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा और प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली गई है। बताया कि साकेत होम डिलीवरी का काम करता है। पत्नी की डिलीवरी होने के कारण देहरादून में रहने लगा। नौकरी की तलाश में वह मुंबई आ गया और यहां उसकी मुृलाकात रंजन से हुई जो बेरोजगार था। मुंबई में उसका दोस्त खगेन्द्र भी मिल गया। काम दिलाने के बहाने रंजन उन्हें बिहार ले गया और यहां से हथियार लेकर आ गए और देहरादून में लूट और चोरी को अंजाम देने के लिए जुट गए। डोईवाला में रेकी कर उन्होने बुजुर्ग दुुकानदार को चिह्नित कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुखबिर की खबर पर जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को टोल प्लाजा लच्छीवाला के पास से दबोच लिया। अभियान में सीओ अनुज कुमार, कोतवाल सूर्यभूषण नेगी, एसएसआई महावीर सिंह रावत, एसओजी प्रभारी ऐश्वर्य पाल,एसआई संदीप देवरानी, एसआई कमलेश गौड,कांस्टेबिल देवेन्द्र नेगी आदि टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिली सफलता पर व्यापारियों ने किया सम्मान
डोईवाला। नगर चौक के बुजुर्ग दुकानदार से सोने की चेन झपटने वाले तीनों आरोपियों को तीन दिनों की अवधि में गिरफ्तार करने पर व्यापार मण्डल की ओर से पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया गया। व्यापार मण्डल अध्यक्ष रमेश वासन ने पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार, कोतवाल सूर्यभूषण नेगी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत, एसआई कमलेश गौड आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया। इस दौरान सभासद गौरव मल्होत्रा, सचिन मेहता, कमल अरोडा, मनीष नारंग, ईश्वरचंद अग्रवाल, गगन नारंग, सुबोध जिंदल, अंकुर, कृष्णा गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed