{"_id":"6373eaf5c7b25267e450ed92","slug":"there-was-no-relief-from-dengue-even-after-increasing-cold-rishikesh-news-drn428259627","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड बढ़ी, लेकिन डेंगू संक्रमण से राहत नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड बढ़ी, लेकिन डेंगू संक्रमण से राहत नहीं मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी भागों में ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। लेकिन इस ठंड बढ़ने के बाद भी शहर में डेंगू का डंक कम नहीं हो रहा है। सरकारी अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में रोजाना छह से 10 लोगों में डेंगू मिल रहा है। अमूमन देखा गया है कि एक जुलाई से लेकर 31 अक्तूबर तक डेंगू के मरीज मिलते हैं। मौसम परिवर्तन से इनकी संख्या में भी लगातार गिरावट हो जाती थी। लेकिन इस बार नवंबर का आधा महीना बीतने के बाद डेंगू के मामले थम नहीं रहे हैं। वर्ष 2020 की बात करें तो तब मात्र डेंगू के 15 मरीज मिले थे। वर्ष 2021 में संक्रमितों की कुल संख्या 25 हो गई थी। लेकिन इस वर्ष डेंगू संक्रमितों की संख्या एक हजार का आंकड़ा छूने जा रही है।
ऋषिकेश, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, तपोवन, मुनिकीरेती, श्यामपुर, रायवाला और आसपास क्षेत्र से डेंगू मरीजों की संख्या 950 पहुंच गई है। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. हिमांशु ममगाईं ने बताया कि लोगों के घरों के आसपास खाली बर्तन, टायर, गमला आदि चीजों में पानी जमा होता है, जिसमें डेंगू के मच्छर का लार्वा पनपता है। बताया कि जब तक आसपास का वातावरण स्वच्छ नहीं होगा तब तक डेंगू का प्रकोप कम नहीं होता है। उन्होंने बताया जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी तापमान डेंगू के मच्छर के प्रतिकूल हो जाएगा।