फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   There was a problem in the train going to Prayagraj

Rishikesh News: प्रयागराज जा रही ट्रेन में आई खराबी, यात्री हुए परेशान

Tue, 21 Jan 2025 01:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 21 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
There was a problem in the train going to Prayagraj
योगनगरी ऋषिकेश से प्रयागराज जा रही हरिद्वार एक्सप्रेस का प्रेशर टूटने से ट्रेन करीब आधा घंटा तक रायवाला फाटक के समीप खड़ी रही। जिसके चलते हरिद्वार देहरादून ऋषिकेश रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। चंदौसी ऋषिकेश पैसेंजर को रायवाला रेलवे स्टेशन पर ही रोकना पड़ा।योगनगरी ऋषिकेश से प्रयागराज जा रही ट्रेन अचानक रायवाला रेलवे फाटक पर रुक गई। ट्रेन के इंजन के पहिए पटरियों पर स्लिप कर रहे थे। जिसके चलते ट्रेन का इंजन डिब्बों को खींच नहीं पा रहा था। स्टेशन से रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और पटरियों पर रेत डालकर इंजन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। ग्रीस भी रहा ट्रेन के रुकने का कारण : योगनगरी से प्रयागराज जा रही ट्रेन के रुकने के पीछे एक कारण पटरियों पर लगा ग्रीस भी था। जिस स्थान पर ट्रेन रुकी वहां से ऋषिकेश और देहरादून के लिए पटरियां बदली जाती है। ट्रैक आसानी से बदला जा सके इसके लिए यहां पटरियों पर ग्रीस लगाया जाता है। ट्रेन की धीमी रफ्तार और पटरियों पर ग्रीस लगा होने से ट्रेन का इंजन डिब्बे को खींच नहीं पाया इंजन के पहिए पटरियों पर स्लिप होने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed