फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   There is increased excitement in the market due to Navratri

Rishikesh News: नवरात्रि को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, मंदिरों में विशेष तैयारियां

Sun, 15 Oct 2023 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
There is increased excitement in the market due to Navratri
शारदीय नवरात्रि को लेकर नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में नवरात्रि में माता के पूजन आदि के लिए खरीदारी के लिए श्रद्धालु देर शाम तक उमड़े रहे। वहीं रविवार से बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद से व्यापारी उत्साहित है।
विज्ञापन


श्राद्ध पक्ष समाप्त होते ही नगर के बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। शारदीय नवरात्रि का रविवार को पहला दिन रहेगा। श्रद्धालु बाजारों में पूजन सामग्री खरीदने के लिए पहुंचे। लोगों ने माता की चुनरी से लेकर भोग लगाने के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी की। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी नवरात्रि के लिए विशेष तैयारियां की गई है।
विज्ञापन




मंदिरों में विशेष सजावट और लाइटिंग की गई है। रविवार को कलश स्थापना के साथ सर्वप्रथम मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद नौ दिनों तक लगातार मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाएगी। व्यापारियों को इस बार कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून रोड के आभूषण विक्रेता राकेश गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि के लिए सराफा बाजार सज गया है। अनुमान लगाया जा रहा है पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 25 प्रतिशत अच्छा कारोबार रहेगा। व्यापारी ईश्वरचंद अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं ने पूजा और व्रत से संबंधित सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed