{"_id":"6a4c14b96241af1d38015456","slug":"theft-of-temple-offerings-congress-attacks-bjp-government-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1012021-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ावा चोरी : कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ावा चोरी : कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला
Tue, 07 Jul 2026 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने अयोध्या के राम मंदिर और बदरीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी के मामलों को लेकर भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है और दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।सोमवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है, लेकिन केंद्र और भाजपा शासित राज्यों में देश के प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि शीर्ष धार्मिक स्थलों पर चढ़ावा चोरी की घटनाएं बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। आरोप लगाया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदा और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की शिकायतों को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने मांग की कि इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जाए, मंदिर ट्रस्ट को भंग किया जाए और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। बदरीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी के मामले पर उन्होंने उत्तराखंड सरकार से प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने और उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। कहा कि सरकार चाहे तो गणेश गोदियाल, जो पहले बीकेटीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं, जांच में सहयोग देने के लिए तैयार हैं। आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती है तो इससे लोगों का विश्वास प्रभावित होगा। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल, महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, जयेंद्र रमोला, राकेश सिंह, दीप शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन