{"_id":"679bd3bf647d7d9fd604625a","slug":"the-young-man-found-it-difficult-to-wave-a-fake-gun-in-the-procession-of-a-winning-candidate-in-the-municipal-elections-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-607432-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: भारी पड़ा विजयी प्रत्याशी के जुलूस में नकली बंदूक लहराना, वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: भारी पड़ा विजयी प्रत्याशी के जुलूस में नकली बंदूक लहराना, वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 31 Jan 2025 10:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 31 Jan 2025 10:47 AM IST
सार
एक विजयी प्रत्याशी के जुलूस में एक युवक एक अन्य साथी के कंधे पर चढ़ कर बंदूक लहराता हुआ दिखा। युवक का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो खूब वायरल हुआ।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : istock
विस्तार
नगर निकाय चुनाव में एक विजयी प्रत्याशी के जुलूस में युवक को नकली बंदूक लहराना भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में विजयी प्रत्याशियों ने शहर में जुलूस निकाले थे। इसी दौरान एक विजयी प्रत्याशी के जुलूस में एक युवक एक अन्य साथी के कंधे पर चढ़ कर बंदूक लहराता हुआ दिखा। युवक का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो खूब वायरल हुआ।
विज्ञापन
वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कोतवाली ऋषिकेश को कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस जांच में युवक की पहचान मनीष राजभर पुत्र विजय कुमार राजभर निवासी गली नंबर 12, वीरपुर खुर्द, नेहरुग्राम, कोतवाली ऋषिकेश के रूप में हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar: पुलिस मुठभेड़...दीवार फांद फरार हुआ कैदी गिरफ्तार, जेल की रामलीला में निभा रहा था वानर का किरदार
युवक से पूछताछ पर पता चला कि वीडियो में दिख रही बंदूक नकली (खिलौना) है। जिसे उसने बाजार से खरीदा था और रैली के दौरान उसी बंदूक को पकड़ कर वह नाच रहा था। पुलिस जांच में भी वीडियो में दिख रही बंदूक के नकली होने की पुष्टि हुई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।