फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Parmarth Niketan Rishikesh wedding ceremony of the Joint Secretary of Goa

Rishikesh: गोवा सरकार के संयुक्त सचिव ने की परमार्थ निकेतन में शादी, मुख्यमंत्री धामी भी हुए शामिल

Thu, 29 Feb 2024 01:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 29 Feb 2024 01:19 PM IST
सार

गोवा सरकार के संयुक्त सचिव त्रुशार हंसमुख और प्रियंका भट्ट की शादी परमार्थ निकेतन में संपन्न हुई। इस मौके पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि परमार्थ निकेतन उत्तराखंड डेस्टिनेशन वेडिंग का केंद्र बनकर उभर रहा है।

विज्ञापन
Parmarth Niketan Rishikesh wedding ceremony of the Joint Secretary of Goa
परमार्थ निकेतन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परमार्थ निकेतन में गोवा सरकार के संयुक्त सचिव का शादी समारोह संपन्न हुआ। शादी समारोह में शामिल होने के लिए आश्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत अपने परिजनों के साथ पहुंचे। गंगा घाट पर आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और मुख्यमंत्री के सानिध्य में नव दंपती ने सात फेरे लिए। नव दंपती को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजा।

विज्ञापन


सोमवार को परमार्थ निकेतन में गोवा सरकार के संयुक्त सचिव त्रुशार हंसमुख और प्रियंका भट्ट की शादी संपन्न हुई। प्रियंका भट्ट उत्तराखंड मूल की हैं। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि परमार्थ निकेतन में गंगा, गोवा और गुजरात का अद्भुत संगम हुआ है। नव दंपती ने गोवा तट छोड़ गंगा तट पर विवाह संस्कार संपन्न किया।
विज्ञापन


नव विवाहित दंपती को दिया आशीर्वाद
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा परमार्थ निकेतन उत्तराखंड डेस्टिनेशन वेडिंग का केंद्र बनकर उभर रहा है। विवाह में केवल दो लोगों का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है। आज परमार्थ निकेतन में संस्कृतियों, संस्कारों और दो राज्यों का मिलन हो रहा है। नव विवाहित दंपती को उन्होंने आशीर्वाद के साथ ही ‘ओके हनी’ का मंत्र भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा परिस्थितियां कैसी भी हो ओके हनी वह मंत्र है जो रिश्तों की डोर को मजबूत बनाए रखता है। उन्होंने नवविवाहित दंपती और गोवा के मुख्यमंत्री को रुद्राक्ष का पौधा आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया। मुख्यमंत्री स्वर्गाश्रम की शांति और उत्तराखंड की अभिवादन की संस्कृति देखकर गदगद हो गए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में साइबर हमलों से निपटने के लिए जारी की जाएगी SOP, बनेगी सीईआरटी-यूटीके वेबसाइट

वीर सावरकर को समर्पित की परमार्थ गंगा आरती
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, लेखक, दार्शनिक विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी देशभक्ति को नमन किया। परमार्थ गंगा आरती वीर सावरकर को समर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed