फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: The train arrived, the gate did not close

ऋषिकेश में बड़ा हादसा टला : ट्रेन आई फाटक नहीं हुआ बंद, रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम

Mon, 08 Nov 2021 09:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 08 Nov 2021 09:24 AM IST
सार

श्यामपुर बाईपास रेलवे क्रॉसिंग से आम दिनों की तरह वाहनों की आवाजाही जारी थी। शाम 6.15 जब रेलवे फाटक से गुजरते वाहन चालकों ने ट्रेन का हार्न सुना तो उनके होश फाख्ता हो गए। रेलवे क्रॉसिग का फाटक बंद नहीं हुआ था।

विज्ञापन
Rishikesh News: The train arrived, the gate did not close
श्यामपुर फाटक बंद हो पाया। - फोटो : RISHIKESH

विस्तार

ऋषिकेश में श्यामुपर बाइपास स्थित रेलवे फाटक पर एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे फाटक पर अजमेर एक्सप्रेस पहुंची। तकनीकी कारणों से रेलवे फाटक बंद नहीं हुआ। गनीमत यह रही कि फाटक पर पहुंचते ही ट्रेन चालक ने रेड सिग्नल देख ब्रेक लगा दिए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। श्यामपुर पुलिस ने 15 मिनट की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई।

विज्ञापन


लोगों में अफरातफरी
रविवार शाम को छह बजे श्यामपुर बाईपास रेलवे क्रॉसिंग से आम दिनों की तरह वाहनों की आवाजाही जारी थी। शाम 6.15 जब रेलवे फाटक से गुजरते वाहन चालकों ने ट्रेन का हार्न सुना तो उनके होश फाख्ता हो गए। रेलवे क्रॉसिग का फाटक बंद नहीं हुआ था। ऐसे में अचानक ट्रेन को नजदीक से देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


हालांकि ट्रेन चालक सूझ-बूझ से काम लेते हुए रेड सिग्नल देख रेलवे कॉसिंग पर पहुुंचने से पहले ही ब्रेक लगा दिए। ट्रेन फाटक पर पहुंचते ही रुक गई। इसके बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। आानन-फानन श्यामपुर पुलिस ने मोर्चा संभालकर जाम खुलवा कर रेलवे क्रॉसिंग को खाली कराया। इसमें करीब 15 मिनट का समय लग गया। शाम सात बजे ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग से रवाना हुई। अगर ट्रेन चालक समय पर सूझ-बूझ से काम न लेता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र और रायवाला रेलवे स्टेशन के बीच फाटक संख्या 2 पर तकनीकी खराबी के चलते बंद नहीं हुआ। इसके चलते अजमेर जाने वाली की ट्रेन शाम 6:15 बजे श्यामपुर बाईपास फाटक पर खड़ी हो गई। ट्रेन यहां पर करीब 7 मिनट तक रुकी रही। बाद में रेल कर्मचारियों और गार्ड में मैनुअल रूप से ट्रेन को फाटक से पार कराया।
-एसके शर्मा, स्टेशन मास्टर, ऋषिकेश रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed