{"_id":"6793e8034b972ffda10a59ae","slug":"the-torch-of-national-games-reached-rishikesh-brightly-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-602846-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्वनी पहुंची ऋषिकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्वनी पहुंची ऋषिकेश
विज्ञापन
I
IIराष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्वनी ऋषिकेश पहुंची। यहां स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय खेलों की मशाल के साथ फोटो भी खिंचवाए। वहीं जिला खेल विभाग ने राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए त्रिवेणी घाट पर मशाल के साथ मां गंगा का आशीर्वाद लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें पौड़ी जनपद के जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र फोनिया से राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्वनी मिली। जिसे लेकर वह ऋषिकेश पहुंचे। यहां देर शाम त्रिवेणी घाट पर मशाल को गंगाजल से स्नान कराया गया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली के साथ मशाल का स्वागत किया और सेल्फी भी ली। इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे, महेश्वर नेगी, दीपक कुमार, खेल छात्रावास के छात्र आदि मौजूद रहे।I