{"_id":"65e37f0661332d427905b6e4","slug":"the-siligad-kunain-motorway-was-closed-on-saturday-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-362735-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: चार घंटे बंद रहा सिलिगाड़ कुनैन मोटरमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: चार घंटे बंद रहा सिलिगाड़ कुनैन मोटरमार्ग
विज्ञापन
I- छह गांवों के लोगों को झेलनी पड़ी परेशानीI
बारिश के बीच मलबा आने से शनिवार सुबह सिलिगाड़-कुनैन मोटरमार्ग बंद हो गया। इसके चलते बाजार और जरूरी कार्य के लिए निकले लोग रास्ते में ही फंस गए। छह गांवोें के लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। लोनिवि चकराता ने सड़क से मलबा हटाया। करीब चार घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका।
जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे सिलिगाड़-कुनैन मोटरमार्ग पर जगह-जगह मलबा आ गया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए। सूचना के बाद लोनिवि के कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से मलबा हटाना शुरू किया।
मोटरमार्ग से सैंज, कुनैन, अमराड़, झबराड़ और कुताड़ की करीब दो हजार की आबादी जुड़ी है। स्थानीय निवासी महिपाल सिंह राणा, नरेंद्र राणा, पूरण सिंह राणा आदि ने बताया कि मोटरमार्ग की स्थिति बेहद खराब है। हल्की बारिश में भी जगह-जगह मलबा और पत्थर आ जाते हैं। लोनिवि चकराता के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि मोटरमार्ग को दोपहर 12 बजे खोल दिया गया था।