{"_id":"570965594f1c1bcf2ec81113","slug":"the-showpiece-on-triveni-ghat-haimast-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी घाट में शोपीस बनी हाईमास्ट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी घाट में शोपीस बनी हाईमास्ट लाइट
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
हाईमास्ट लाईट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी के महत्वपूर्ण त्रिवेणी घाट में लाखों की लागत से लगी हाईमास्ट लाइट मेला काल में शोपीस बन कर रह गई। इस दौरान लाखों तीर्थयात्रियों को घाट पर अंधेरे से परेशान होना पड़ा। नगर पालिका प्रशासन इसकी मरम्मत कराने की बजाएमरम्मत पर अत्यधिक खर्च आने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है। जबकि अर्द्घकुंभ मेला प्रशासन सुविधाएं जुटाने के लिए लाखों खर्च करने के दावे भर कर रहा है।
विज्ञापन
अर्द्घकुंभ मेला प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी त्रिवणी घाट की पार्किंग में खराब हाईमास्ट लाइट ठीक नहीं हो पाई है। लिहाजा वहां अंधेरा छाया हुआ है। घाट पर लगी हाईमास्ट लाइट चार महीने से अधिक समय से खराब होने के कारण शोपीस बनी हुई है।
विज्ञापन
रात के समय घाट पर आने जाने वाले तीर्थयात्रियों को अंधेरे में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। लेकिन जिम्मेदार निकाय प्रशासन इस बारे में बोर्ड मीटिंग होने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
हाईमास्ट लाइट को ठीक करने में लगभग तीन लाख रुपये का खर्च आएगा। इस बाबत बोर्ड मीटिंग में फैसला लिया जाएगा। मैं अपने स्तर से इतनी बड़ी धनराशि आवंटित नहीं कर सकता।-विजय प्रताप सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका ऋषिकेश
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसी समस्या आ रही है, तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।-प्रताप शाह, जोनल मजिस्ट्रेट, अर्द्घकुंभ मेला