{"_id":"656e1943b59d20a8610c9aa7","slug":"the-sanitation-worker-disguised-as-an-officer-and-arrived-to-collect-the-money-rishikesh-news-c-5-1-drn1033-300992-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अफसर बनकर वसूली करने पहुंचा सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अफसर बनकर वसूली करने पहुंचा सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
धरमूचक मारखम ग्रांट में मीट बेचने वाले दुकानदारों को चालान का डर दिखाकर वसूली करने पहुंचे एक फर्जी अधिकारी को दुकानदारों ने दबोच लिया। फर्जी अधिकारी को पकड़कर एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल के पास लेकर गए। पूछताछ करने पर पता चला कि खुद को अधिकारी बताने वाले नगरपालिका का आउट सोर्स का सफाई कर्मचारी है। पालिका के ईओ ने कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
सोमवार को एक व्यक्ति खुद को अधिकारी बताते हुए मीट की दुकानों पर पहुंचा। दुकानदारों को उसने बताया कि मीट के सैंपल लेने और बगैर लाइसेंस दुकान चलाने वालों के चालान करने के लिए उसे एसडीएम ने भेजा है। वह दुकानदारों को चालान का डर दिखाकर पैसे मांगने लगा। दुकानदारों को व्यक्ति की बातों पर शक हुआ। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से उसे दबोच लिया। उसे पकड़कर एसडीएम डोईवाला के पास लेकर गए।
पूछताछ में पता चला कि वह नगर पालिका का आउटसोर्स का सफाई कर्मचारी है। एसडीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी को कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि आउटसोर्स के सफाई कर्मचारी को हटा दिया गया है। इस मामले एसडीएम को जानकारी दे दी गई है।