{"_id":"65e761f6def26494b60d7a45","slug":"the-process-of-buses-breaking-down-on-the-roadways-which-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-364930-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दो दिन में रोडवेज की तीन बसें रास्ते में खराब, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दो दिन में रोडवेज की तीन बसें रास्ते में खराब, यात्री परेशान
विज्ञापन
Iदिल्ली-गुप्तकाशी, चंडीगढ़-पौड़ी और दिल्ली-घनसाली रूट की बसों के क्लच हुए खराबI
खटारा हो चुकी रोडवेज बसों के रास्ते में खराब होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को सुबह चार बजे ऋषिकेश से गुप्तकाशी गई रोडवेज बस गुप्तकाशी पहुंचते ही खराब हो गई। यह बस दिल्ली ऋषिकेश के बीच संचालित होती है। इस बस की क्लच प्लेट खराब हो गई और बस दिनभर गुप्तकाशी में खड़ी रही।
वहीं सोमवार को चंडीगढ़ से पौड़ी जा रही रोडवेज बस देवप्रयाग के पास खराब हो गई। बस खड़ी होने पर उसमें सवार यात्रियों के टिकट के बाकी पैसे वापस लौटाए गए। बस के क्लच प्लेट की दिक्कत आने पर वह खड़ी हो गई। दिल्ली से घनसाली जाने वाली रोडवेज बस वापसी में खराब हो गई। इस बस ब्रेक और क्लच जाम हो गए। बस के सवार यात्रियों को दूसरी बसों से भेजा गया। ऋषिकेश से मैकेनिक भेजने के बाद खराब बसों को जैसे तैसे ऋषिकेश स्थित वर्कशॉप लाया गया। रोडवेज बसों के रास्ते में खराब होने से खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
I
I
I
I
Iरोडवेज मुख्यालय से मांग के अनुरूप वर्कशॉप में पार्ट्स भेजे जा रहे हैं। डिपो की तीन बसें क्यों खराब हुई, वर्कशाप के प्रभारी को पूछा जाएगा। - जेके शर्मा, मंडलीय महाप्रबंधक (तकनीकी) देहरादूनI