फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The people of Bairagarh warned of a hunger strike.

Rishikesh News: बैरागढ़ के लोगों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Thu, 29 Jan 2026 01:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 29 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The people of Bairagarh warned of a hunger strike.
बैरागढ़ के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कुत्ता काटली गदेरे में खनन, सफाई और सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि 10 अप्रैल तक इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे 20 अप्रैल से लक्ष्मणझूला स्थित डीएम कैंप कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंदुड़ी के पूर्व प्रधान अरुण जुगलान ने बताया कि वर्ष 2014-2015 से बैरागढ़ के ग्रामीण आपदा का दंश झेल रहे हैं। कुत्ता काटली गदेरा से लगातार आपदाएं और अत्यधिक मलबा आ रहा है। गदेरे में मलबा भरने के कारण सारा मलबा और पानी गांव की ओर मुड़ जाता है।
विज्ञापन

इससे किसानों की कृषि भूमि, आवासीय भवन आदि क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। वर्ष 2022 में गांव में दोबारा आपदा आने के बाद तत्कालीन पौड़ी डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए यहां करीब 200 मीटर आरसीसी दीवार लगाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2024-2025 की आपदा में तत्कालीन डीएम डॉ. आशीष चौहान ने भी सुरक्षा के लिए आरसीसी दीवार लगाने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज भी ग्रामीणों के लिए कुत्ता काटली गदेरे की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से गदेरे के मलबे को करीब तीन से पांच मीटर गहराई तक खनन करने के बाद ग्राम पंचायत की सुरक्षा के लिए करीब 300 मीटर तक आरसीसी दीवार बनाने की मांग की है। इसके लिए ग्रामीणों ने पौड़ी डीएम व मुख्यमंत्री समेत विभिन्न विभागों को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed