{"_id":"6afde933a17f93d78d0db9ec","slug":"coach-derails-at-rishikesh-railway-station-rishikesh-news-c-5-1-drn1027-1115502-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी बोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी बोगी
विज्ञापन
योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा से ऋषिकेश पहुंची दून एक्सप्रेस का एक कोच वॉशिंग के लिए ले जाते समय पटरी से उतर गया। जिस समय बोगी पटरी से उतरी तब पूरी तरह खाली थी। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दोपहर बाद तक अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों की जांच में जुटे थे। वहीं रेलवे के स्थानीय अधिकारी पूरी घटना को छुपाने में लगे रहे।
जानकारी के अनुसार हावड़ा से चलकर दून एक्सप्रेस बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे ऋषिकेश स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन पर दून एक्सप्रेस पहुंची। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे वॉशिंग के लिए ले जाया जा रहा था। करीब 11 बजे ट्रेन का एक कोच अचानक पटरी से उतर गया। सूचना मिलते ही रेलवे विभाग की मैकेनिकल टीम मौके पर पहुंची। बेपटरी हुए कोच को दोबारा पटरी पर लाने का काम किया गया। घटना के बाद रेलवे की ओर से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस को रिशेड्यूल नहीं किया गया। ट्रेन अपने निर्धारित समय रात 8:30 बजे हावड़ा के लिए रवाना हुई।
घटना के बाद पहुंचे रेलवे अधिकारी
घटना के बाद हरिद्वार, मुरादाबाद और देहरादून से अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। वो अधिकारी स्थानीय अधिकारियों से घटना के कारणों के बारे में सवाल जवाब कर रहे थे। पूरी घटना की रिपोर्ट रेलवे के मुख्य सुरक्षा अधिकारी को दे रहे थे। योगनगरी रेलवे स्टेशन के पैनल रूम में रेलवे के पांच छह अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
स्टेशन प्रबंधक घटना से करते रहे इन्कार
- योगनगरी ऋषिकेश में पूर्वाह्न 11 बजे दून एक्सप्रेस की एक बोगी के पटरी से उतरने की घटना से स्टेशन प्रबंधक अमित कश्यप इन्कार करते रहे। मीडिया की ओर से पूछने पर स्टेशन प्रबंधक घटना को शत प्रतिशत खारिज करते रहे। दूसरी तरफ पैनल रूम में रेलवे तकनीकी विभाग की टीम सवाल जवाब कर अपने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत करा रहे थे।
छह माह में दूसरी घटना
- इसी वर्ष 19 मई की रात को उज्जैनी एक्सप्रेस का इंजन और कुछ बोगिया करीब दो किमी दूर खांडगांव के पास तक पहुंच गई थी। इस घटना में इंजन में लोको पायलट हीं होने की बात सामने आई थी। तब भी लापरवाही सामने आई थी। लापरवाही की गाज तत्कालीन स्टेशन प्रबंधक सुरेंद्र कुमार शर्मा और अन्य शंटिंग स्टाफ पर गिरी थी। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से उनका तबादला बालावाली और अन्य का दूसरी जगह किया गया था।