{"_id":"6afdea0f04dc3ee12000a4a8","slug":"307-candidates-registered-for-the-mop-up-round-rishikesh-news-c-5-1-drn1027-1115504-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 307 अभ्यर्थियों ने कराया मॉप राउंड में पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 307 अभ्यर्थियों ने कराया मॉप राउंड में पंजीकरण
विज्ञापन
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस पाठ्यक्रम की खाली सीटों को भरने के लिए मॉपअप राउंड काउंसिलिंग के बुधवार तक 307 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करा लिया था। बीते मंगलवार से मॉप अप राउंड की काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण शुरू हुए थे।
उत्तराखंड आयुर्वेद विवि में राज्य और अखिल भारतीय कोटे की मिलाकर करीब 565 सीटें खाली हैं। इन सीटों का कॉलेजवार विवरण 16 नंवबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था। मॉपअप राउंड के लिए मंगलवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई। मंगलवार को 152 व बुधवार को 155 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण कराया।
विवि प्रशासन का कहना है कि 21 नवंबर को रात 11:30 बजे तक मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 23 नवंबर को आरक्षित श्रेणी और 24 नवंबर को अनारक्षित (राज्य कोटा व अखिल भारतीय कोटा) अभ्यर्थियों की भौतिक काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
सीटों का आवंटन विश्वविद्यालय के काउंसिलिंग बोर्ड की ओर से किया जाएगा और 25 नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कुलसचिव डॉ. एसके बरनवाल ने बताया कि बीते दो दिनों में 307 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। 25 नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।