फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The nearly three decade old demand of the residents of

Rishikesh News: तीन दशक बाद झीलवाला मार्ग का निर्माण शुरू

Tue, 05 Mar 2024 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
The nearly three decade old demand of the residents of
Iविधायक ने किया शिलान्यास, 419.46 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माणI
विज्ञापन




रानीपोखरी क्षेत्रवासियों की करीब तीन दशक पुरानी झीलवाला मार्ग निर्माण की मांग पूरी हो गई है। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने 419.46 लाख की लागत से बनने वाले 1.40 किलोमीटर लंबे मार्ग का शिलान्यास किया।



सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल और अपर सहायक अभियंता आशीष बिष्ट ने कहा कि दशकों पहले यह बैलगाड़ी और किसानों के लिए पैदल मार्ग था। जिसके किनारे से होकर नहर बहती थी। अब इस नहर मार्ग को वर्तमान यातायात दबाव के हिसाब से चौड़ा किया जा रहा है। जिसमें 600 मीटर तक नहर भूमिगत होगी। 800 मीटर तक नहर खुली रहेगी। जिसे छह माह में पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय भट्ट, राजेश भट्ट, सुभाष रावत, ऊषा मंद्रवाल, प्रधान सरिता देवी, अनिल कुमार, महेंद्र भट्ट, शांति भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन






Iकरीब 300 परिवारों को मिलेगा लाभI

झीलवाला मार्ग बनाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने लंबे समय तक आंदोलन किया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने विधायक को मौके पर बुलाकर समस्या बताई। विधायक ने इस मामले को सदन में उठाया। भट्ट ने कहा कि झीलवाला मार्ग बनने से करीब तीन परिवारों और किसानों को आवाजाही का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed