{"_id":"656e1a6eff9f56c70105db5a","slug":"the-narrator-suddenly-has-to-rush-to-the-hospital-to-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-300993-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कथा छोड़ मरीज की जान बचाने अस्पताल दौड़े कथावाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कथा छोड़ मरीज की जान बचाने अस्पताल दौड़े कथावाचक
विज्ञापन
Iमरीज के लिए किया रक्तदान, लौटकर व्यास गद्दी पर बैठकर शुरू किया वाचनI
अठूरवाला ग्राम बागी शिवालय मंदिर में प्रवचन करने पहुंचे कथावाचक को अचानक एक मरीज की जान बचाने के लिए अस्पताल दौड़ना पड़ा। दरअसल कथा शुरू होने से से ठीक पहले कथा वाचक को रक्तदान करने के लिए एक फोन आया। फोन सुनते ही कथा वाचक अस्पताल पहुंचे। रक्तदान करने के बाद वापस लौटकर व्यास गद्दी पर बैठकर कथा वाचन शुरू किया। लोगों ने कथा वाचक की सराहना की।
अठूरवाला बागी के शिवालय मंदिर में रविवार दोपहर एक बजे से भागवत कथा शुरू होनी थी। कथावाचक आशीष बिज्लवाण को कथा वाचन करना था। कथा शुरू होने से ठीक पहले उनको हिमालयन अस्पताल की इमरजेंसी से एक मरीज के लिए रक्तदान के लिए फोन आ गया। बिना वक्त गंवाए कथावाचक आशीष अपने एक अन्य मित्र को लेकर अस्पताल पहुंचे। अपने मित्र के साथ मरीज के लिए दो यूनिट खून देकर वापस कथास्थल अठूरवाला पहुंचे। जिसके बाद व्यासपीठ से कथा वाचन शुरू किया। 36 वर्षीय कथावाचक आशीष ने बताया कि वो अब तक 50 बार रक्तदान कर चुके हैं।