{"_id":"64d7d11550845b673c00711a","slug":"the-municipal-corporation-is-auctioning-the-shops-rishikesh-news-c-5-1-drn1033-222093-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: निगम की दुकानों की नीलामी मामले को कोर्ट में देंगे चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: निगम की दुकानों की नीलामी मामले को कोर्ट में देंगे चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेलवे और आईएसबीटी की दुकानों की नीलामी करने जा रहा निगम
नगर निगम आईएसबीटी और रेलवे रोड स्थित दुकानों की नीलामी कर रहा है। दुकानों की नीलामी 21 अगस्त को होगी। नीलामी से पहले ही विवाद खड़ा होने लगा है। दुकानों की न्यूनतम बोली कम करने और दुकानों पर नंबर अंकित न करने का आरोप लगाकर एक व्यक्ति ने कोर्ट जाने की चेतावनी है।
बनखंडी निवासी पंकज गुप्ता ने नगर निगम प्रशासन पर चहेतों को दुकानें आवंटित करने का आरोप लगाया है। कहा कि नगर निगम ने छह अगस्त 2023 को आईएसबीटी और रेलवे रोड स्थित दुकानों की नीलामी टेंडर प्रकाशित किया था। इसमें से चार कियोस्क (दुकानें) आईएसबीटी और तीन दुकानें रेलवे रोड पर हैं। आरोप लगाया कि जिस दुकान की नीलामी पहले 21 लाख में होती थी, उस दुकान की न्यूनतम बोली 16.15 लाख रखी है।
विज्ञापन
कहा कि 30 सितंबर 2022 को हुई बोर्ड बैठक में यह तय हुआ था कि जिन दुकान के पैसे जमा नहीं किए गए उनका नाम खारिज कर दूसरे और तीसरे बोली वाले को ऑफर भेजा जाएगा। रेलवे रोड पर जो दुकानें नीलाम होनी है उन पर कोई नंबर अंकित नहीं हैं। जिससे आम जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की दुकानें नीलामी के मामले को लेकर वह कोर्ट जाएंगे। जिससे ऋषिकेश की जनता के साथ न्याय हो सके।
विज्ञापन
नगर निगम की चौदह बीघा स्थित चुंगी पर कब्जा
नगर निगम की चौदह बीघा में चुंगी भवन है। यह भवन काफी समय से खाली है। भवन के आगे एक दुकानदार ने कब्जा कर टिनशेड डाल दिया है। लेकिन नगर निगम प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। स्थानीय दुकानदारों ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर चुंगी की जगह पर कब्जा होने की जानकारी दी। सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत ने बताया कि अतिक्रमण करने सूचना मिली है। जल्द संबंधित अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा।