फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The Municipal Corporation has started taking strict

Rishikesh News: पशुओं को सड़क पर छोड़ने वाले दो लोगों के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 02 Mar 2024 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has started taking strict
Iमुनादी के बाद भी बड़ी संख्या में लावारिस पशु सड़क एवं गलियों पर घूम रहेI
विज्ञापन




दूध निकालकर पशुओं को सड़क पर छोड़ने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। नगर निगम ने दो लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।



नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी ने बताया कि पिछले महीने तीन फरवरी को नगर निगम ने बैठक की थी। निराश्रित पशुओं से आम जनता को होने वाली परेशानी पर चिंता व्यक्त की गई थी। पिछले माह से नगर निगम की ओर से वार्डों एवं गलियों से पशुओं को घरों में बांधने के लिए मुनादी कराई गई थी। लेकिन मुनादी के बाद भी बड़ी संख्या में लावारिस पशु सड़क एवं गलियों पर घूम रहे हैं। कुछ लोगों ने अपने पशुओं के कान के टैग तोड़ रखे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर निगम ऋषिकेश की टीम को कुछ पशु टैग के साथ सड़क एवं गलियों में घूमते पाए गए हैं। जिनमें से दो पशुओं को उनके रजिस्ट्रेशन टैग के आधार पर चिह्नित करते हुए उनके मालिकों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन पंजीकरण में अंकित फोन नंबर गलत होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हुआ। इन लावारिस पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। दो लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed