{"_id":"6a354569a564a8727c0045e0","slug":"the-municipal-corporation-distributed-food-safety-certificates-to-82-street-food-vendors-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-142866-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नगर निगम ने 82 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को बांटे खाद्य सुरक्षा प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नगर निगम ने 82 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को बांटे खाद्य सुरक्षा प्रमाणपत्र
विज्ञापन
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना(पीएम स्वनिधि योजना) के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 30 जून 2026 तक चलेगा। यह मेला फेरी व्यवसायियों और स्ट्रीट फूड वेंडर्स की आजीविका को सुदृढ़ करने और जन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। मेले के दौरान 82 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
मेयर शंभू पासवान ने कहा कि सभी वेंडर्स को दो माह पूर्व स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (हाइजीन) के मानकों को बनाए रखने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण में वेंडर्स को खाद्य सामग्री को पूरी तरह साफ-सुथरा रखना और ऋषिकेश के स्थानीय निवासियों और पर्यटकों तक स्वच्छ, सुरक्षित और मिलावट रहित स्ट्रीट फूड पहुंचाना है। जिससे रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को एक सम्मानजनक और सुरक्षित आजीविका का अवसर मिल सके। वेंडर्स को ग्लव्स, एप्रन और टोपी वितरित की गई। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, वरुण मल्होत्रा, शैलेंद्र गुप्ता, प्रियंका कुकरेती आदि उपस्थित रहे।