{"_id":"695529f012704d448d021642","slug":"the-movement-of-the-bear-has-taken-away-my-sleep-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-136195-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: भालू की चहलकदमी ने लोगों की उड़ा दी है नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: भालू की चहलकदमी ने लोगों की उड़ा दी है नींद
विज्ञापन
खदरी खड़कमाफ में अहले सुबह पहुंच गया भालू, चहलकदमी सीसीटीवी में कैद
कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने वन विभाग को किया सूचित, ग्रामीणों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
श्यामपुर। पहाड़ों से उतरकर अब जंगली जानवरों ने मैदानी इलाकों का रुख करना शुरू कर दिया है, जिससे रिहायशी इलाकों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ के दिल्ली फार्म क्षेत्र का है, जहां बुधवार तड़के एक भालू की चहलकदमी ने लोगों की नींद उड़ा दी।
गली नंबर-8 में सुबह 4:13 बजे भालू के घूमने की लाइव तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। भालू ने एक मकान की बाउंड्री वॉल को नुकसान भी पहुंचाया। सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक भालू चहारदीवारी कूद कर गलियारे में घूम रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बीना चौहान मौके पर पहुंचीं और तत्काल वन विभाग की टीम से संपर्क कर भालू को पकड़ने की मांग की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील भी की।
विज्ञापन
बीना चौहान ने वन विभाग से आग्रह किया कि जल्द से जल्द भालू को पकड़ा जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि न हो। फिलहाल ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।