फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The mobile team of Agricultural Production and

Rishikesh News: मंडी शुल्क चोरी करने वालों से वसूला 61 हजार का जुर्माना

Wed, 20 Sep 2023 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The mobile team of Agricultural Production and
मंडी समिति ऋषिकेश के सचल दल ने रायवाला में चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन


कृषि उत्पादन एवं मंडी समिति ऋषिकेश के सचल दल ने रायवाला में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें मंडी शुल्क चोरी करने वाले दो वाहनों के चालान कर कुल 61 हजार का जुर्माना वसूला गया।



मंगलवार को मंडी समिति ऋषिकेश की टीम ने रायवाला में चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका। जिसका चालक वाहन में 65 क्विंटल चावल लेकर बिजनौर के नगीना से देहरादून जा रहा था। वाहन चालक से चावल के मंडी अभिलेख मांगे गए। लेकिन चालक के पास मंडी से संबंधित कोई भी अभिलेख मौजूद नहीं था। वहीं एक अन्य वाहन को रोका गया। जिसमें 60 क्विंटल चीड़ चिरान की लकड़ी दिल्ली से ब्यासी को ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


उक्त वाहन चालक से भी लकड़ी के मंडी अभिलेख मांगे गए। लेकिन उक्त चालक भी लकड़ी के मंडी से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। जिस पर उक्त दोनों चालकों के नियमानुसार चालान किए गए। जिसमें 8345 रुपये का मंडी शुल्क, 2087 रुपये का विकास शुल्क व 51 हजार रुपये का समन शुल्क सहित कुल 61432 का जुर्माना वसूला गया। मंडी सचिव पीआर. कालाकोटी ने बताया कि मंडी टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में मंडी सहायक चंद्रशेखर, मंडी निरीक्षक देवेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राकेश सिंधवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed