{"_id":"697e6c95e00a6eaf56000943","slug":"the-mla-assured-the-teachers-of-security-and-support-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-891659-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: विधायक ने शिक्षकों को सुरक्षा व सहयोग का आश्वासन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: विधायक ने शिक्षकों को सुरक्षा व सहयोग का आश्वासन दिया
Sun, 01 Feb 2026 02:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला पहुंचे और शिक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने शिक्षकों को हर संभव सुरक्षा व सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बृहस्पतिवार को विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान एक स्थानीय युवक ने घुसकर प्रधानाध्यापिका और दो अन्य शिक्षकों के साथ मारपीट और अभद्रता की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। घटना के बाद से विद्यालय में भय का माहौल बना हुआ है। इसके साथ ही शिक्षक समाज आक्रोशित है।
शनिवार को डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला विद्यालय पहुंचे और शिक्षकों से मुलाकात की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिक्षकों को उचित सुरक्षा और अन्य सहायता मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया। विधायक गैरोला ने बताया कि शिक्षा विभाग को कहा गया है कि जब तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य नहीं होती है तब तक महिला शिक्षिका को समुचित राहत दी जाए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद ईश्वर रौथाण, विक्रम सिंह नेगी, रामेश्वर लोधी, कोतवाली के एसएसआई विनोद राणा आदि मौजूद रहे।