{"_id":"69529a686b0350c5ce0f92ab","slug":"the-government-is-serious-about-addressing-the-problems-mla-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-136112-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के निदान के प्रति सरकार गंभीर : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के निदान के प्रति सरकार गंभीर : विधायक
विज्ञापन
डोईवाला में किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंचसीन विधायक बृजभूषण गैरोला और विभागीय अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। कृषि विभाग की ओर से आयोजित किए गए किसान दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि योजनाओं के बारे में जानकारियां दी गई। विधायक बृजभूषण गैरोला ने किसानों की समस्याओं के निदान के प्रति सरकार गंभीर है।
कृषि विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित किए गए किसान दिवस आयोजित किया गया। गौचर चमोली से किसान दिवस के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया। जिसका शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया। डोईवाला में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि किसान दिवस के माध्यम से किसानों की समस्याओं के समाधान को गति मिलेगी। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से किसानों को लाभ मिल रहा है। इस दौरान आतमा परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों को करने वालों को सम्मान दिया गया। किसान दिवस के उपलक्ष्य में कृषि, मत्स्य, उद्यान आदि किसानों के स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारियां दी।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह, कृषि और भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक गिरी, अजय टम्टा, डीएस असवाल, प्रियंका थपलियाल, सोनिया चौहान, गजेंद्र रावत, रजमान अली, प्रताप सिंह और विक्रम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।