फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The forests of Guwadi are engulfed in flames

Rishikesh News: आग की लपटों में घिरे ग्वाड़ी के जंगल, साल के वृक्ष जले

Fri, 24 Apr 2026 03:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 24 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The forests of Guwadi are engulfed in flames
22-आग से धधक रहा यमकेश्वर के ग्वाड़ी गांव का जंगल।संवाद - फोटो : samvad

विज्ञापन
विकासखंड के ग्वाड़ी गांव के आसपास के जंगलों में बृहस्पतिवार दोपहर से आग लगी हुई है। आग की लपटों से बहुमूल्य साल के पेड़ जलकर राख हो रहे हैं। वन विभाग के पास आग पर काबू पाने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं है।

इस कारण आग जंगल में तेजी से फैल रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीण राजीव सिंह, हरीश सिंह और विकास ने बताया कि यदि अग्निरक्षक समय पर पहुंचते तो आग नहीं बढ़ती। विभाग ने 15 किलोमीटर के दायरे में केवल दो ही अग्निरक्षक तैनात किए हैं। इन अग्निरक्षकों के पास मौके पर पहुंचने के लिए संसाधनों का भी अभाव है।
विज्ञापन




न्याय पंचायत बड्यून, जहरी, बगेल गांव और नालीखाल के जंगलों में भी चार दिनों से आग लगी हुई है। इन क्षेत्रों में ज्यादातर चीड़ के पेड़ हैं, जिससे आग और तेजी से फैल रही है। चारों ओर फैली आग से पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया है। आग तेजी से जंगल के बड़े हिस्से में फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



बयान

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी भृगुखाल, सिविल सोयम, अनिल देवलाल ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने खेतों में आग लगा रहे हैं। यह आग ही जंगलों तक पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दल मौके पर भेजा जा रहा है। उनके अनुसार, जगह-जगह अग्निरक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed