{"_id":"69d01efedcd1b96cce00b482","slug":"the-foot-march-reached-rishikesh-for-recruitment-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-937874-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: शारीरिक शिक्षकों भर्ती के लिए पदयात्रा पहुंची ऋषिकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: शारीरिक शिक्षकों भर्ती के लिए पदयात्रा पहुंची ऋषिकेश
Sat, 04 Apr 2026 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश पहुंचे शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के सदस्य।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्तर से शारीरिक शिक्षा लागू करने और व्यायाम शिक्षकों की भर्ती की मांग के लिए केदारनाथ गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर से शुरू हुई पदयात्रा ऋषिकेश पहुंची। आंदोलनकारियों की योजना देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री से सीधी वार्ता करने की है।
शुक्रवार को ऋषिकेश पहुंचे आंदोलनकारियों ने बताया कि 19 तारीख को पूजा-अर्चना के साथ यात्रा शुरू की गई थी। उनका आरोप है कि 2016 के बाद से व्यायाम शिक्षकों की भर्ती बंद है, जबकि नई शिक्षा नीति 2020 लागू होने के बावजूद पद सृजित नहीं किए गए हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
उन्होंने सभी स्तरों पर फिजिकल एजुकेशन शिक्षकों की भर्ती, पद सृजन और स्पष्ट नीति बनाने की मांग उठाई। आंदोलनकारी जगदीश चंद्र पांडे, गोविंद सिंह, महेश नेगी व वीरेंद्र सिंह आदि ने कहा कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, एलटी और प्रवक्ता स्तर पर व्यायाम शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आंदोलनकारियों ने बताया कि वह मुख्यमंत्री के लिए केदारनाथ धाम का प्रसाद लेकर जा रहे हैं और उनसे मिलने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि जल्द वार्ता नहीं हुई, तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।