फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   the fire destroyed the furnishining in the room

कमरे में लगी आग से सामान खाक

Sun, 03 Apr 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Sun, 03 Apr 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
the fire destroyed the furnishining in the room
आग - फोटो : amar ujala

कोर्ट में कार्यरत महिला लिपिक के कमरे में आग लगने से घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लगी रही। शैल विहार स्थित तहसील आवासीय कालोनी में भू राजस्व कार्यालय के सामने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में कार्यरत लिपिक जया तिवारी पत्नी स्व. भाष्कर तिवारी का प्रथम तल पर कमरा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कमरे में अचानक आग लग गई। घटना के समय लिपिक कोर्ट गई हुई थी और कमरे में ताला लगा हुआ था। आग की लपटें उठते देख आस पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत बचाव में जुट गए। ताला लगा होने के कारण दमकल कर्मियों ने बंद कमरे की खिड़की का कांच तोड़कर पानी की बौछार की।
विज्ञापन


जब तक आग को काबू में किया जाता, टीवी, बिस्तर, बेड और अन्य घरेलू सामान जनकर खाक हो गया। भयावह आग की लपटों से कमरों की दीवारें और छत काली हो र्गइं। आसपास के लोगों ने जले हुए सामान को बाहर निकाल कर कमरे को साफ किया। फायर स्टेशन के सेकेंड अफसर रमेश चंद्र शर्मा ने आग की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम की बची जान
आगजनी की घटना के दौरान महिला लिपिक की आठ वर्षीय बेटी गरिमा कमरे के अंदर थी। कमरे के मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। लेकिन बच्ची ने सूझबूझ दिखाते हुए कमरे के पिछले दरवाजे की अंदर से लगी चिटकनी खोलकर बाहर निकल आई। घटना की सूचना पर लिपिक बदहवास हालत में पहुंची। जब उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कमरे के अंदर है तो सबके होश उड़ गए।

हालांकि, बाद में बच्ची तहसील आवासीय कालोनी से सटे रेंज कार्यालय में सुरक्षित मिली। बच्ची ने बताया कि आग लगने पर उसे कुछ नहीं सूझा और वह भागकर इधर आ गई।


बड़ा हादसा टला
जिस कमरे में आग लगी, उसी से एकदम सटी रसोई है। आग की लपटों से रसोई में भी सामान को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि आग की लपटें एलपीजी सिलेंडर तक नहीं पहुंची। नहीं तो सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो जाता। दरअसल आवासीय कालोनी में एक ब्लॉक में चार क्वाटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed