{"_id":"677d8914e2eaf3dfb60da9a2","slug":"the-family-created-a-ruckus-when-the-young-man-died-during-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-588747-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: उपचार के दौरान युवक की मौत परिजनों ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: उपचार के दौरान युवक की मौत परिजनों ने किया जमकर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस को तहरीर देने के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को सपेरा बस्ती भानियावाला निवासी नारायण नाथ (36) पुत्र प्रकाश नाथ मणिमाई मंदिर हाईवे पर देहरादून से डोईवाला की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान लच्छीवाला फ्लाईओवर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल नारायण नाथ ने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने मौत होने पर चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सपेरा बस्ती के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए और आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि समय पर उपचार नहीं मिलने से घायल की मौत हुई है। हंगामे की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और उनको समझाने के प्रयास किया।
विज्ञापन
मृतक नारायण नाथ के साले सनम नाथ की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर और चिकित्सक की लापरवाही दोनों की जांच पुलिस कर रही है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भंडारी ने बताया कि अस्पताल की ओर से पर्याप्त उपचार शुरू कर दिए गए थे। हमारी ओर से किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की गई है।