{"_id":"677ed455a5fdcb166d004a94","slug":"the-elephant-crushed-the-couple-badly-the-heart-was-shaken-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-589655-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दंपती को बुरी तरह से कुचला था हाथी ने, देखकर दहल उठा दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दंपती को बुरी तरह से कुचला था हाथी ने, देखकर दहल उठा दिल
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल गए बुजुर्ग दंपती को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला था। कुचलने से सिर पिचक गया था, जिसे देखकर लोगों का दिल दहल उठा। शरीर भी क्षत-विक्षत अवस्था में थे। सूचना के बाद जंगल पहुंचा मृत दंपती का पुत्र शव देखकर फूट-फूट कर रोने लगा।हाथी ने जिस बुजुर्ग दंपती को पटककर मारा है। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा भाजपा का मंडल सोशल मीडिया प्रभारी, दूसरा नेवी में और तीसरा घर पर ही रहता है। जिस वक्त बुजुर्ग दंपती को जंगल में हाथी ने मारा, उस वक्त उनका बड़ा बेटा आदेश पंवार भाजपा के लिए घर-घर प्रचार कर वोट मांग रहा था। आदेश को फोन पर सूचना मिली कि उनके जंगल गए माता-पिता काफी देर से घर नहीं आए हैं। वह जल्दी से वापस घर लौटा और स्थानीय लोगों के साथ जंगल गया। जहां उनके माता-पिता के शव बिखरे पड़े थे। दोनों शवों को देखकर आदेश जंगल में ही फूट फूटकर रोने लगा। ऐसा लग रहा था कि हाथी ने सिर और शरीर को बुरी तरह से कुचल दिया था। वो कह रहा था कि वो तो चुनावों में व्यस्त था। लेकिन उसे क्या पता था कि हाथी उसके माता-पिता को मार देगा। मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे समझाया और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। आदेश फोटोग्राफी के कार्य भी जुड़ा हुआ है। जैसे ही भाजपाइयों को इसकी सूचना मिली। सभी कार्यकर्ता और नेता चुनावी कार्यक्रम छोड़कर अपर जौलीग्रांट उनके निवास पर पहुंचे। इसके साथ ही कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला, भाजपा नेता संपूर्ण सिंह रावत, अनिरुद्ध सोलंकी, राकेश डोभाल, नरेंद्र नेगी, मनवर नेगी, हिमांशु राणा आदि ने शोक व्यक्त किया है।