{"_id":"6a5f7ebce976fe10c10c59d8","slug":"the-district-legal-services-authority-celebrated-the-sela-festival-with-the-van-gujjars-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-144008-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वन गुर्जरों के साथ सेला पर्व मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वन गुर्जरों के साथ सेला पर्व मनाया
विज्ञापन
जौलीग्रांट। जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा जौलीग्रांट पुलिस चौकी के सामने बड़कोट वन रेंज में वन गुर्जरों के साथ उनका पारंपरिक सेला पर्व मनाया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सीमा डुंगराकोटी ने गुर्जर समुदाय के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने का आश्वासन दिया। गुर्जर ट्राइबल युवा संगठन के अध्यक्ष और सचिव ने पारंपरिक गोजरी गीत गाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वन गुर्जर समुदाय द्वारा आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और आवश्यक दस्तावेज के अभाव में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं को रखा गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि वन गुर्जर समुदाय का सेला पर्व पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वन गुर्जरों को विभिन्न प्रकार के पौधे व ट्री-गार्ड उपलब्ध कराए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को सोलर लैंप और छाते वितरित किए गए। वहीं बच्चों को स्टेशनरी किट और रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा गया कि प्राधिकरण का उद्देश्य निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने के साथ ही समाज के प्रत्येक वंचित और दूरस्थ वर्ग तक न्याय और अधिकारों की जानकारी पहुंचाना भी है। मोहम्मद मीर हमजा, रफी, नूरद्दीन, शमशाद, ईनाम चौहान, गुलफान फसाना उपस्थित रहे।