{"_id":"651b15ed11b112386706f2e7","slug":"the-birth-anniversaries-of-mahatma-gandhi-and-lal-bahadur-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-257575-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गांधी और शास्त्री जयंती पर विद्यालयों में चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गांधी और शास्त्री जयंती पर विद्यालयों में चला सफाई अभियान
विज्ञापन
Iस्वच्छता रैली निकाली, भाषण, फुटबाल समेत कई प्रतियोगिताएं भी हुईंI
नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विद्यालय में शिक्षकों और छात्रों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण किया। स्कूल के आसपास सफाई अभियान चलाया और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
सोमवार को गांधी जयंती पर निर्मल आश्रम विद्यालय के मैदान में फुटबाल के चार सेमीफाइनल खेले गए। पहला मैच रेड फोर्ट और होराइजन स्कूल (अंडर-15) के मध्य खेला गया। दूसरा मैच एनडीएस और सांई बाबा के बीच हुआ। जिसमें रेड फोर्ट (पेनल्टी शूटआउट) और एनडीएस 4-0 से विजय रहा। तीसरा सेमीफाइनल दून इंटरनेशनल और होराइजन स्कूल (अंडर 18 ) के बीच खेला गया। चौथा मैच एनडीएस और डीएसबी के मध्य हुआ। जिसमें होराइजन 3-0 और एनडीएस भी 3-0 से विजेता रही। होराइजन और एनडीएस के बीच फाइनल मुकाबला होगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य ललिता कृष्ण स्वामी आदि शामिल रहे।
पूर्णांनद इंटर कॉलेज मुनि की रेती में एनएसएस की ओर से भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमें अंकित बिष्ट प्रथम स्थान, कोमल द्वितीय, काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l स्वयंसेवियों ने मुनि की रेती क्षेत्र में स्वच्छता रैली निकालकर जनजागरण अभियान चलाया। विद्यालय प्रांगण में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान, विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत पाल सिंह रौथाण, जयवीर सिंह नेगी, संदीप मोहन, डाॅ. विवेकानंद शर्मा, नवीन बडोनी, चंद्रमोहन रौथाण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
आदर्शनगर स्थित जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के विषय में विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के सहायक आचार्य दिगंबर सिंह गुसाईं, मनमोहन शाह, काजल की ओर से दोनों महापुरुषों के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल आदि शामिल रहे। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, डाॅ. सुनील दत्त थपलियाल आदि शामिल रहे।