{"_id":"65623f8528fbaf0acf093924","slug":"the-beautiful-valleys-are-so-attractive-that-people-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-294920-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: विदेशी युवाओं को आकर्षित कर रही योगनगरी की वादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: विदेशी युवाओं को आकर्षित कर रही योगनगरी की वादियां
विज्ञापन
Iबिजनौर की सौम्या भटनागर बनीं इंग्लैंड के सेन नोक की दुल्हनI
विदेशी युवाओं को योगनगरी की हसीन वादियां इतनी आकर्षित कर रही हैं कि वह सात समंदर पार से आकर यहां शादी रचा रहे हैं। तपोवन के एक होटल में इंग्लैंड निवासी सेन नोक और बिजनौर निवासी सौम्या भटनागर एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीते 24 नवंबर को हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में उनकी शादी संपन्न हुई।
होटल मैनेजर अनुसूया प्रसाद पांडेय ने बताया कि 24 नवंबर को विदेशी युवक और भारतीय युवती शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने बताया कि विदेशी युवक सेन नोक एक विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक है। बिजनौर निवासी सौम्या भटनागर भी उसी विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक है। तीन साल पहले उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों एक दूसरे करीब आए।
उनकी नजदीकियां इस कदर बढ़ी की दोनों ने एक दूसरे के साथ अपनी जिंदगी गुजारने का फैसला किया। शादी को हसीन और यादगार बनाने के लिए योगनगरी को उन्होंने अपनी पहली पसंद बनाया। कहा कि इससे पहले दोनों प्रेमी जोड़े होटल देखने के लिए आए थे। होटल पसंद करने के बाद वह फिर परिजनों के साथ 23 नवंबर को होटल में आए। उसी दिन से होटल में शादी की तैयारियां शुरू हो गई। बीते 24 नवंबर को हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों प्रेमी जोड़े का विवाह संपन्न हुआ। कहा कि होटल में इससे पहले भी ऐसे ही पांच से छह शादियां हो चुकी हैं।