फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The Aviation Security Culture Week, which began on Monday

Rishikesh News: एयरपोर्ट पर संदिग्धों की पहचान और लावारिस पड़े सामान की निगरानी जरूरी

Sat, 05 Aug 2023 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The Aviation Security Culture Week, which began on Monday
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एविएशन सिक्योरिटी कल्चर वीक का समापन
विज्ञापन




जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सोमवार से शुरू किए गए एविएशन सिक्योरिटी कल्चर वीक का शनिवार को समापन हो गया। इसमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और एयरलाइंस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ ही सीआईएसएफ जवानों और यात्रियों ने भाग लिया।



एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा, एयरपोर्ट पर संदिग्धों की पहचान और लावारिस पड़े सामानों की कड़ी निगरानी जरूरी है। उन्होंने कहा, एविएशन सेक्टर में सुरक्षा को लेकर नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। जिससे एयरपोर्ट, यात्रियों और विमानों को कभी भी खतरा हो सकता है। इसलिए इस तरह के जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को अहम जानकारियां दी जाती हैं।
विज्ञापन


मुख्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने कहा, एयरपोर्ट पर कार्यरत सभी विभागों और सुरक्षा एजेंसियों को तालमेल के साथ कार्य किया जाना चाहिए। वहीं यात्रियों को भी एयरपोर्ट पर आवाजाही करते हुए चौकन्ना रहना चाहिए। इससे आने वाले खतरों को टाला जा सकता है। कार्यक्रम में नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो राहुल राठौर, एनपीएस मूंग कासो, एयरलाइंस के सुरक्षा प्रभारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट देखकर खिले स्कूली बच्चों के चेहरे



कल्चर वीक के दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर डॉग शो, क्विज शो, स्कूल चिल्ड्रन विजिट आदि कार्यक्रम किए गए। वहीं जूनियर हाईस्कूल कोठारी मोहल्ला के कुल 60 छात्रों को एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर घुमाया गया। स्कूली छात्रों को हवाई टिकट लेने से लेकर एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश, सुरक्षा जांच और हवाई सफर की जानकारियां दी गई। जिससे बच्चे काफी खुश हुए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिरूद्ध सोलंकी, शिक्षक देवेंद्र सिंधवाल, शैलेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed