फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Message of sibling love resonates at Thal-Nadi; sisters tie Rakhis

Rishikesh News: थलनदी में गूंजा भाई-बहन के प्रेम का संदेश, बहनों ने बांधी राखी

Wed, 26 Aug 2026 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 26 Aug 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Message of sibling love resonates at Thal-Nadi; sisters tie Rakhis
थलनदी में गूंजा भाई-बहन के प्रेम का संदेश, बहनों ने बांधी राखी-वृहद रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह,
विज्ञापन


- बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा मातृशक्ति का सम्मान समाज की जिम्मेदारी
यमकेश्वर। थलनदी मैदान में भाजपा संगठन की ओर से आयोजित वृहद रक्षाबंधन कार्यक्रम में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का उत्सव देखने को मिला। क्षेत्र की बड़ी संख्या में बहनों ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित अन्य अतिथियों को राखी बांधी। स्थानीय वाद्ययंत्रों की धुन के बीच अतिथियों का स्वागत किया गया और कार्यक्रम में रक्षाबंधन के पर्व को भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाई-बहन के अटूट रिश्ते से जोड़ते हुए मातृशक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया।


बुधवार को थल नदी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमंत द्विवेदी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने तक सीमित पर्व नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के अटूट विश्वास, प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह पर्व हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति से भी गहराई से जुड़ा है। द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से महिलाओं और बेटियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed