फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rakhi tied to SDRF officers and personnel.

Rishikesh News: एसडीआरएफ में अधिकारियों और कार्मिकों को बांधी राखी

Thu, 27 Aug 2026 05:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Rakhi tied to SDRF officers and personnel.
जौलीग्रांट। गुमानीवाला, ऋषिकेश आस संख्या के सदस्यों की ओर से एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में समस्त अधिकारियों और कार्मिकों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने एसडीआरएफ अधिकारियों और कार्मिकों को राखियां बांधते हुए उनकी ओर से आपदा और अन्य विषम परिस्थितियों में आमजन की सुरक्षा, बचाव के लिए किए जाने वाले कार्यों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। उपस्थित अधिकारियों और कार्मिकों को टीबी (क्षय रोग) के प्रति भी जागरूक कर लक्षणों, बचाव और समय पर जांच, उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान एक्शन फॉर एडवांसमेंट ऑफ सोसाइटी से हेमलता बहन, संगीता बहुगुणा, बबीता बौड़ाई, पूनम मैठाणी और लक्ष्मी आदि ने राखी बांधी। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में सहायक सेनानायक सुशील रावत, संजय उप्रेती, शिविर पाल आनंद सिंह रावत, कविंद्र सजवाण, जयपाल राणा, सब इंस्पेक्टर पंकज खरोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed