{"_id":"65e227bcadd55f30750054f7","slug":"the-administration-team-woke-up-the-five-people-who-were-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-362010-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: प्रशासन ने अनशन करने वाले पांच लोगों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: प्रशासन ने अनशन करने वाले पांच लोगों को उठाया
विज्ञापन
I- नरेंद्रनगर सीएचसी में किया भर्ती, तीन को अस्पताल से छुट्टी
I
I
I
I- ऋषिकेश कर्णप्रयाग ब्राॅडगेज रेल लाइन के निर्माण से प्रभावित कर्थ और खगल्या के ग्रामीण बैठे हैं अनशन परI
मुआवजे की मांग को लेकर शिवपुरी में अनशन कर रहे पांच लोगों को प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उठा दिया। अनशनकारियों को नरेेंद्रनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि दो अनशनकारी अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
ऋषिकेश कर्णप्रयाग ब्राॅडगेज रेल लाइन के निर्माण से प्रभावित कर्थ और खगल्या के ग्रामीण चार दिन से शिवपुरी स्थित परियोजना स्थल पर अनशन कर रहे थे। बुधवार को मेडिकल टीम ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया था। जिसमें कई अनशनकारियों के वजन में कमी आई थी। प्रशासन की टीम ने अनशन कर रहे राजकुमार, विकास चंद्र रयाल, संजय, पुरुषोत्तम, सुदामा को बुधवार की रात साढ़े 11 बजे उठाकर नरेंद्रनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया था। जिसमें बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे राजकुमार, संजय, पुरुषोतम की हालत सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि विकास चंद्र रयाल और सुदामा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं कर्थ और खगल्या के ग्रामीण परियोजना स्थल पर धरना दे रहे हैं।