फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   terror of monkey

बंदरों के आतंक से ग्रामीणों का जीना मुहाल

Sat, 12 Mar 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Sat, 12 Mar 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
terror of monkey
monkey - फोटो : file photo

वन महकमे की दो रेंजों की सीमाओं के बीच पड़ने वाले रायवाला क्षेत्र के पांच गांवों के ग्रामीण बंदरों का आतंक झेलने को मजबूर है। उन्हें लाठी, डंडे और गुलेल के सहारे अपनी सुरक्षा स्वयं करनी पड़ रही है। शासन की ओर से बंदर गणना और पकड़ने की कार्रवाई से वंचित इस क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बंदरों ने ग्रामीणों का जीना कर दिया है। लगातार गुहार के बाद भी अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है।

विज्ञापन


प्रतीतनगर, खांड गांव, रायवाला, हरिपुरकलां, गौहरीमाफी ग्रामसभाओं में सुबह से शाम तक बंदरों का आतंक क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। बंदरों के झुंड घरों में घुसकर खाने के साथ ही अन्य सामान भी उठा ले जाते हैं। आए दिन बंदर लोगों को काटकर घायल भी कर रहे हैं। परेशान ग्रामीण बंदरों से सुरक्षा की लगातार गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस समस्या से कोई लेना देना नहीं है। पिछले कई वर्षों से बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हिंसक बंदर आए दिन ग्रामीणों पर हमला कर आर्थिक और शारीरिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक सरकारी और निजी विद्यालयों के स्कूली बच्चों का आवागमन खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीण भगत सिंह नेगी, ओमप्रकाश भारती, राजेश कुमार, अमर सिंह और शांति देवी वे बताया कि उन्हें लाठी, डंडों आदि से खुद अपनी सुरक्षा करनी पड़ रही है।

वन विभाग की लापरवाही पड़ रही भारी
राज्य सरकार की ओर से प्रदेश भर के पार्क और वन प्रभागों की सभी रेंजों में अगस्त 2015 को चलाए गए बंदर जनगणना कार्यक्रम में इस क्षेत्र को नजरंदाज कर दिया गया था। इसका ही परिणाम है कि क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में लगातार बढ़ रही बंदरों की संख्या ग्रामीणों के जनजीवन पर भारी पड़ रही है। जबकि इस तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ विभाग के आला अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।


रायवाला क्षेत्र में बंदरों की समस्या से परेशान ग्रामीणों के विषय में अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। जल्द समस्या के समाधान के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।-दिनेश अग्रवाल, वन एवं खेल मंत्री उत्तराखंड शासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed