फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Temple committee honored Indra Udayana

इंद्रा उदयाना को मंदिर समिति ने किया सम्मानित

Mon, 10 Feb 2020 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Temple committee honored Indra Udayana
इंडोनेशिया के इंद्रा उदयाना को सम्मानित करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भारत सरकार से पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित होने पर इंडोनेशिया के इंद्रा उदयाना को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को मुनिकीरेती स्थित शत्रुघन घाट आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, टीएचडीसी के निदेशक मोहन सिंह रावत गांववासी और महंत मनोज प्रपन्नाचार्य ने संयुक्त रूप से उदयाना का शॉल ओढ़ाकर व भगवान केदारनाथ का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। शत्रुघाट मां गंगा के तटपर भव्य गंगा आरती की गई। महंत मनोज प्रपन्नाचार्य ने बताया कि इंद्रा उदयाना की ओर से महात्मा गांधी के विचारों का इंडोनेशिया में बड़े स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया है। इसके लिए उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री के लिए नामित किया गया है। इसके अलावा उन्हें 2010 में इंडोनिशया का गांधी के खिताब से भी नवाजा गया है। उन्होंने इंडोनेशिया के प्राचीन शहर बाली में महात्मा गांधी के मूल्यों पर आधारित चार आश्रमों का निर्माण किया है। इसमें पूरे इंडोनेशिया से लोग प्रार्थना में भाग लेकर गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इंडोनेशिया के बाली शहर में भारत की संस्कृति महात्मा गांधी के विचारों को प्रसारित कर एक प्रेरणादायी कार्य किया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, रमेश उनियाल, आसाराम व्यास, चेतन शर्मा, राजेंद्र राणा, मनोज शर्मा, मनन द्विवेदी, बीना जोशी, दुर्गा राणा, सुभाष पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed