फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Temperature drops by more than eight degrees

Rishikesh News: तापमान में आठ डिग्री से अधिक की गिरावट

Fri, 13 Sep 2024 03:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops by more than eight degrees
बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक रूक-रूककर हल्की बारिश होती रही। जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। एयरपोर्ट मौसम विभाग ने सुबह साढे आठ बजे तक कुल 3.6 मिमी बारिश दर्ज की। जबकि उसके बाद शाम साढे पांच बजे तक एयरपोर्ट पर कुल 12.8 मिमी बारिश और दर्ज की गई।
विज्ञापन


भारी बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन की ओर से स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी। जिस कारण स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन पूरे दिन बारिश के कारण बाजारों में अन्य दिनों की तरह भीड़भाड़ नहीं देखी गई।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम 23.0 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया था। जिससे अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



बारिश के कारण बाजारों में कम भीड़ रही। दुकानों में भी लोग कम ही आए हैं। इसके अलावा लोगों के काम धंधे पर भी असर पड़ा है। - अमरीश डोभाल, स्थानीय दुकानदार, जौलीग्रांट

---



पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बारिश नहीं हुई थी। इसलिए फिलहाल फसल को बारिश से लाभ हुआ है। कुछ और दिन बारिश रही तो धान की फसल प्रभावित हो सकती है। - आदेश कृषाली, किसान, जौलीग्रांट


---



कोट

धान और गन्ने की फसल को अभी पानी की जरूरत है। जिस कारण खासकर धान की फसल को बारिश से कोई नुकसान नहीं है। बारिश से कृषि और पर्यावरण को लाभ हुआ है। - डीएस असवाल, ब्लॉक सहायक कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed