{"_id":"619803bf82a337488d75f4c2","slug":"tehsildar-s-driver-was-injured-by-stabbing-him-rishikesh-news-drn396554466","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार के चालक को चाकू मारकर किया घायलतहसीलदार के चालक को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार के चालक को चाकू मारकर किया घायलतहसीलदार के चालक को चाकू मारकर किया घायल
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में उपचार करवाता घायल।
- फोटो : RISHIKESH
Link Copied
ऋषिकेश। बाइपास रोड पर गौरा देवी चौक के पास वाहन ओवरटेक करने के दौरान जाखणीधार के तहसीलदार के चालक और दिल्ली के एक टैक्सी चालक के बीच विवाद हो गया। गुस्साए टैक्सी चालक ने तहसीलदार के चालक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर घायल चालक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दोनों चालकों ने पुलिस को एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में टिहरी जिले के जाखणीधार के तहसीलदार के चालक दौलतराम नैथाणी में बताया कि वह शुक्रवार दोपहर को सरकारी वाहन से हरिद्वार जा रहे थे। गौरा देवी चौक के पास वाहन ओवरटेक करने के दौरान दिल्ली के एक टैक्सी चालक से उसका विवाद हो गया। टैक्सी चालक ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। वहीं टैक्सी चालक सर्वेंद्र रावत ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आवरटेक करने के दौरान दोनों के वाहन आपस में लग गए थे। तहसीलदार के चालक प्रशासन की रौब गालिब करते हुए कई लोगों के साथ मिलकर उससे मारपीट की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दर्शन प्रसाद काला ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष की ओर तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।