फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tapovan will get the status of Nagar Panchayat: Uniyal

तपोवन को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा- सुबोध उनियाल

Sat, 20 Feb 2021 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Tapovan will get the status of Nagar Panchayat: Uniyal
ऋषिकेश। तपोवन को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने होटल एसोसिएशन ऑफ तपोवन लक्ष्मणझूला की ओर से उत्कर्ष 2020-21 की वार्षिक बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने होटल व्यवसायियों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गुलाबनगर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि तपोवन में स्थानीय निवासियों और होटल व्यवसायियों की मांग पर सभी सुविधाएं पूरी की जा रही हैं। यहां पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। सभी सड़कें पक्की कर दी गई हैं। जिन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता है, वहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी होटल व्यवसायियों से कहा कि ‘अतिथि देवो भव’ के नारे को जीवंत रखें। कृषि मंत्री ने कहा कि तपोवन को नगर पंचायत बनाया जाएगा। इसमें तपोवन, गुलाबनगर और घुघत्याणी को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे होटलों में जो भी पर्यटक आता है, वह यहां से अच्छा संदेश लेकर जाए।
विज्ञापन

व्यवसायी कर्नल मनोज कुमार ने कहा कि अपने-अपने दुकानों और होटलों के आगे छायादार पौधे लगाएं। रघुवीर सिंह कठैत ने कहा कि किसी पर्यटक की जांच कर ही हम उसे अपने होटल में ठहराएं। महानंद शर्मा ने कहा कि तपोवन में चार छह होटलों को छोड़कर किसी का नक्शा पास नहीं है। ऐसे में विकास प्राधिकरण की ओर से व्यापारियों को हर रोज प्रताड़ित किया जाता है। संदीप गुप्ता ने कहा कि विकास प्राधिकरण की ओर से की जाने वाली अवैध वसूूली बंद होनी चाहिए। कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती ने कहा कि छोटे होटलों में पर्यटकों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है, इसे रोका जाना जरूरी है। होटल व्यवसायी अजीत बजाज ने कहा कि एडवेंचर टूरिज्म के साथ ही हमें सस्टेनेबल टूरिज्म को बढ़ावा देना होगा, जिससे हम अपने व्यवसाय को और बढ़ा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
इनसेट
हर हफ्ते बिक रही एक राफ्टिंग कंपनी
ऋषिकेश। होटल व्यवसायी राजीव तिवाड़ी ने कहा कि आज स्थिति यह है कि हर हफ्ते बड़ी राफ्टिंग कंपनियां बिक रही हैं। उन्होंने कहा कि बहुत सी राफ्टिंग कंपनियां हो गई हैं। हम राफ्टिंग के लिए आने वाले पर्यटकों को सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं। इतनी सारी राफ्टिंग कंपनियां होने के बावजूद राफ्टिंग कंपनियों के पास एक एंबुलेंस या मोबाइल डिस्पेंसरी नहीं है। किसी प्रकार की घटना के बाद प्रशासन की ओर से देखना पड़ता है। वीकेंड पर हमारे पास पार्किंग नहीं है। कुछ नए नियम कानून बनने चाहिए।
------
इनसेट-
सड़क पर शराब की बोतलें, गंगा के किनारे गंदगी
रघुवीर कठैत ने कहा कि तपोवन में हर सुबह सड़कों पर शराब की बोतलें नजर आती हैं। शराब का जो प्रचलन हो रहा है वह चिंता का विषय है। गंगा के किनारे भी कुछ पर्यटक गंदगी फैलाते हैं। उद्योगपति वचन पोखरियाल ने कहा कि हमें ऋषिकेश की गरिमा बनाकर रखनी होगी।
पुलिस पर पर्यटकों को परेशान करने का आरोप लगाया
व्यावसायियों ने मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला पुलिस पर बाहरी प्रदेश के पर्यटकों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मुनिकीरेती पुलिस की ओर से भद्रकाली तिराहे पर बाहरी प्रदेशों की नंबर की कार को रोककर जांच के नाम पर पर्यटकों को परेशान किया जाता है। यही हाल गरुड़चट्टी पुल पर बनीं चेक पोस्ट पर होता है। यह जांच बंद होनी चाहिए।

यह लोग रहे उपस्थित
होटल एसोसिएशन ऑफ तपोवन लक्ष्मणझूला के अध्यक्ष रवि भंडारी, नितिन कुडियाल, पंकज शाही, प्रशांत मैठाणी, वेद्रप्रकाश मैठाणी, मनीष कैंतुरा, पूर्व पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान, पूर्व प्रधान सुरेश उनियाल, ग्राम प्रधान घुघत्याणी सुलोचना कपरुवाण, राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश भट्ट, दिनेश पुंडीर, कमल सजवाण, गौरव सजवाण, त्रिलोक भंडारी, राजेंद्र भंडारी, देव कैंतुरा, विनोद, शैलेश ध्यानी, विनोद कुलियाल, आनंद नौटियाल, दिनेश पुंडीर और मानव शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed