फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tapovan... 60% of the work on the Aastha Path is complete.

Rishikesh News: तपोवन... आस्था पथ का 60 फीसदी कार्य पूरा

Sun, 01 Feb 2026 02:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 01 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Tapovan... 60% of the work on the Aastha Path is complete.
पर्यटक अब गंगा किनारे गऊ घाट (तपोवन) से पशुलोक बैराज तक करीब 8 किमी से अधिक लंबे आस्था पथ पर सैर कर सकेंगे। तपोवन क्षेत्र में निर्माणाधीन आस्था पथ का कार्य करीब 60 फीसदी पूर्ण हो चुका है। जबकि पशुलोक बैराज में करीब 600 मीटर आस्था पथ निर्माण के लिए सिंचाई विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन




वहीं मुनि की रेती आस्था पथ और त्रिवेणी घाट आस्था पथ को जोड़ने के लिए चंद्रभागा नदी पर 85 मीटर स्पॉन वाला आर्च ब्रिज भी प्रस्तावित है। जल्द ही तपोवन से लेकर पशुलोक बैराज तक गंगा किनारे आस्था पथ एक हो जाएगा।
विज्ञापन


तपोवन क्षेत्र में बजरंग सेतु से रामझूला तक भव्य व दिव्य आस्था पथ व सच्चा धाम (गऊ घाट) का निर्माण किया जा रहा है। बीते वर्ष 24 फरवरी को निर्माण कार्य का शिलान्यास वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया था। करीब दो किमी लंबे आस्था पथ का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रथम चरण में साढ़े 12 करोड़ की लागत से बजरंग सेतु से डिवाइन रिजाॅर्ट तक करीब 500 मीटर आस्था पथ का निर्माण कार्य 60 फीसदी से अधिक हो गया है। मार्च माह तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं डिवाइन रिजाॅर्ट से रामझूला तक करीब डेढ़ किमी आस्था पथ का निर्माण दूसरे चरण में किया जाएगा। पूरे आस्था पथ पर 200-200 मीटर के दायरे में व्यू प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा आवश्यकतानुसार चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे। आस्था पथ की चौड़ाई छह मीटर होगी।

---



9 करोड़ की लागत से बनेगा आर्च ब्रिज

त्रिवेणीघाट और मुनि की रेती के पूर्णानंद आस्था पथ के बीच से होकर चंद्रभागा नदी बहती है। जिससे देहरादून और टिहरी जनपद के गंगा तटों किनारे बनाए गए आस्था पथ एक-दूसरे से कटे हुए हैं। इनको आपस में जोड़ने की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे हैं। सिंचाई खंड ऋषिकेश कार्यालय ने चंद्रभागा नदी पर 9 करोड़ की लागत से आर्च पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। विभाग का कहना है कि प्रस्ताव स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य की औपचारिकताएं शुरू कर दी जाएगी।



---

पशुलोक बैराज में 600 मीटर लंबा आस्था पथ होगा तैयार



सिंचाई विभाग पशुलोक बैराज में करीब 600 मीटर लंबा आस्था पथ बनाने जा रहा हैं। इस दायरे में तीन घाट व करीब 60 छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी होगी। विभाग ने इसके लिए 23 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तपोवन आस्था पथ, पशुलोक बैराज आस्था पथ व चंद्रभागा नदी पर आर्च ब्रिज बनने के बाद तपोवन से लेकर पशुलोक बैराज तक 8 किमी से अधिक दायरे में पर्यटक आस्था पथ पर सैर कर सकेंगे।


---



- तपोवन में आस्था पथ के पहले चरण का निर्माण कार्य 60 फीसदी से अधिक हो गया है। मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। - कमल सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग नरेंद्र नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed