फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Taking bath in Ganga at Purnanand Ghat of Muni Ki Reti is

Rishikesh News: पूर्णानंद घाट पर श्रद्धालुओं के लिए खतरा बने सरिया

Mon, 30 Oct 2023 09:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
Taking bath in Ganga at Purnanand Ghat of Muni Ki Reti is
I-सिंचाई विभाग की ओर से कराया गया था घाट का निर्माणI
विज्ञापन


मुनि की रेती के पूर्णानंद घाट पर गंगा स्नान करना श्रद्धालुओं के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। गंगा तट के समीप सिंचाई विभाग की लापरवाही कभी भी पर्यटकों की जान पर भारी पड़ सकती है।



दरअसल, नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला क्षेत्र के पूर्णानंद घाट पर सिंचाई विभाग नरेंद्र नगर खंड की ओर से गंगा में तटबंध के लिए निर्माण कार्य किए गए थे। जिसमें विभाग की ओर से लापरवाही बरतते हुए निर्माण कार्य के सरिया खुले छोड़ दिए गए हैं। वर्तमान समय में गंगा तट के समीप स्नान करने वाले स्थान पर बड़े-बड़े सरिया पानी से बाहर निकले हुए हैं। जिससे गंगा स्नान को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


घाट के ठीक बराबर में प्रसिद्ध जानकी सेतु पुल भी है। जिसके कारण यह पालिका क्षेत्र के सबसे प्रमुख गंगा घाटों में से एक है। जहां रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। उक्त गंगा तट पर रोजाना महिलाओं की गंगा आरती भी की जाती है। ऐसे में जिम्मेदार सिंचाई विभाग का अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया जाना विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिह्न खड़े कर रहा है। जिससे गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की जान पर भी बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

I
I

Iपूर्णानंद घाट पर गंगा तट में विभागीय कार्यों के लिए सरिया बाहर निकले होने का मामला संज्ञान में नहीं है। जल्द ही इस संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित कर समस्या का समाधान किया जाएगा। -कमल सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड, नरेंद्र नगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed